खाना खाने के कुछ ही देर बाद फिर तेज भूख लगना कई बार सामान्य लग सकता है। लेकिन अगर यह लगातार हो रहा है और साथ में प्यास बढ़ना, बार-बार पेशाब आना, थकान या बिना कोशिश के वजन कम होना जैसे लक्षण भी दिख रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डायबिटीज में अत्यधिक भूख को आमतौर पर पोलिफैगिया कहा जाता है, जिसे हाइपरफैगिया के नाम से भी समझा जाता है। यह शरीर का एक चेतावनी संकेत हो सकता है।
हाइपरफैगिया क्या है?
डायबिटीज में बार-बार भूख क्यों लगती है?
डायबिटीज में इंसुलिन पर्याप्त मात्रा में नहीं बनता, इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता या दोनों समस्याएं मौजूद हो सकती हैं। इसका परिणाम ब्लड ग्लूकोज के बढ़ने के रूप में सामने आ सकता है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ब्लड में ग्लूकोज बढ़ने के बावजूद शरीर की कोशिकाओं को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिल पाती। इसी मेटाबॉलिक गड़बड़ी के कारण व्यक्ति को बार-बार भूख लग सकती है। शरीर को लगता है कि उसे और ईंधन चाहिए, जबकि असल समस्या ग्लूकोज को सही तरीके से इस्तेमाल न कर पाना है।
इंसुलिन और भूख का कनेक्शन
भूख सिर्फ पेट खाली होने से तय नहीं होती। ब्रेन, हॉर्मोन, ब्लड ग्लूकोज और एनर्जी बैलेंस मिलकर भूख को रेगुलेट करते हैं। इंसुलिन इस सिस्टम का जरूरी हिस्सा है। एनसीबीआई के अनुसार, ह्यूमन रिसर्च में ग्लूकोज और इंसुलिन के भूख पर असर को सीधे स्टडी किया गया है। एक एक्सपेरिमेंटल स्टडी में इंसुलिन लेवल बढ़ने पर, जबकि ग्लूकोज को स्थिर रखा गया था, प्रतिभागियों में भूख और खाने का इंटेक बढ़ने की संभावना देखी गई। यानी इंसुलिन का भूख पर सीधा असर हो सकता है।
क्या बार-बार भूख लगना हमेशा डायबिटीज का संकेत है?
हालांकि, बार-बार भूख लगना हमेशा डायबिटीज का संकेत नहीं होता। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे भोजन में प्रोटीन या फाइबर की कमी, बहुत कम कैलोरी इनटेक, ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी, पर्याप्त नींद न लेना, स्ट्रेस या इमोशनल ईटिंग, भोजन के बीच लंबा अंतर, कुछ दवाएं, हार्मोनल या मेटाबोलिक कंडीशन और लो ब्लड ग्लूकोज यानी हाइपोग्लाइसीमिया। इसलिए केवल एक लक्षण के आधार पर डायबिटीज मान लेना सही नहीं है।
कब जाएं डॉक्टर के पास?
अगर खाना खाने के थोड़ी देर बाद बार-बार भूख लग रही है, खासकर प्यास बढ़ना, बार-बार पेशाब आना, थकान या वजन कम होना जैसे लक्षण साथ हैं, तो ब्लड शुगर की जांच जरूर कराएं। डायबिटीज में हाइपरफैगिया या पॉलीफैगिया को हल्के में न लें। इंसुलिन और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में बदलाव भूख रेगुलेशन को प्रभावित कर सकते हैं। सही समय पर जांच और डॉक्टर की सलाह से कई गंभीर समस्याओं को रोका जा सकता है।
